5
(1)

पूर्णिया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत रविवार को केनगर प्रखंड के बिठनौली पूरब पंचायत में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर किया।

साइकिल रैली केनगर प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर बसहा मोड़ तक निकाली गई। रैली में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सचिव अमरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार, जिला समन्वयक सुजीत कुमार, प्रखंड समन्वयक मुरारी कुमार, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों, स्वच्छता कर्मियों तथा करीब 150 स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

उन्होंने स्वच्छता कर्मियों से अपने कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान “स्वच्छ पूर्णिया, स्वस्थ पूर्णिया” और “फिट इंडिया, फिट पूर्णिया” का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: