


आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया है कि उनकी नाबालिग पुत्री आइसक्रीम खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नीतीश कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के चेहरे पर दांत से काट लिया। घटना के बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी।

पिता के अनुसार, उनकी पुत्री ने बताया कि आरोपी पिछले करीब चार माह से लगातार उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह पुत्री के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां आसपास के लोग भी जुट गए। इस दौरान स्थानीय लोगों और आरोपी के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
आवेदन में पिता ने आरोपी को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए आरोप लगाया है कि वह पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नवगछिया पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।















