5
(2)

बिहपुर में 13 जून से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन

 

भागलपुर। बिहपुर स्थित खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में 13 जून से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन बड़े ही शानो-शौकत के साथ किया जाएगा। यह उर्स सूफी संत एवं धर्मगुरु हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे तथा हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे की याद में आयोजित किया जा रहा है।

 

उर्स के दौरान आयोजित जलसा में बिहार, झारखंड समेत विभिन्न राज्यों और जिलों से प्रतिष्ठित उलेमा, नातख्वां और शायर शिरकत करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार गया से मौलाना जाकिर हुसैन गयाबी, मधेपुरा से मौलाना मुफ्ती गुलाम अहमद रजा, खगड़िया से मौलाना अबूसालेह फरीदी, भागलपुर से मौलाना मो. इरफान आलम उर्फी, मौलाना मो. शमसीर आलम, मौलाना कुतुबुद्दीन, मौलाना मोबश्शिर रजा, मौलाना राकीब रजा तथा हाफिज कारी तारिक अनवर शामिल होंगे।

इसके अलावा झारखंड से शायर-ए-इस्लाम शहबाज सिद्दीकी, खगड़िया से शौकीन नवाज शौक, मधेपुरा से नातख्वां मो. जमजम, बांका से मो. गुलाम फरीद, मो. नैयर जमाली एवं मो. नुरुद्दीन नूरी सहित कई धार्मिक विद्वान और शायर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में मौलाना बदरुज्जमा साहब भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

उर्स के अवसर पर खानकाही कव्वाली का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें समस्तीपुर के प्रसिद्ध कव्वाल मो. अकरम फरीदी तथा मधेपुरा के मो. खलील अपनी सूफियाना कलाम पेश करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: