5
(2)

 

नवगछिया पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

 

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी आपराधिक घटना की साजिश रच रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30 जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा बरामद किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जून को नवगछिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तेतरी जीरोमाइल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।

 

जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी मो. गुलफाम (पिता- मो. इरफान) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पूर्णिया जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बॉंकी गांव निवासी मो. अंजारूल (पिता- मो. लाजिम) तथा मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के बसैठा गांव निवासी मनोज कुमार (पिता- नित्यानंद यादव) शामिल हैं। दोनों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया।

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपितों ने एक अन्य व्यक्ति के निर्देश पर हथियार और कारतूस की व्यवस्था की थी तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि संभावित वारदात के संबंध में पुलिस अभी विस्तृत जांच कर रही है।

इस संबंध में नवगछिया थाना में कांड संख्या 226/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: