5
(1)

नीरपुर पंचायत सरकार भवन में अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आगामी सहयोग शिविर को लेकर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को धमदाहा अनुमंडल के नीरपुर पंचायत सरकार भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान सहयोग शिविर के लिए प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि नागरिकों द्वारा सहयोग शिविर के लिए दिए गए आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाए। अधिकारियों से कहा गया कि वे लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर आगामी सहयोग शिविर को प्रभावी एवं सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रशासन का उद्देश्य है कि सहयोग शिविर के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: