5
(1)

सुबह नहीं खुली आंखें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र में डायल-112 सेवा में तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान दरभंगा निवासी सिपाही आलोक रंजन के रूप में हुई है, जो सबौर में किराये के मकान में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार आलोक रंजन ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे पर लौटे थे। भोजन करने के बाद वह सोने चले गए। बुधवार सुबह जब सहकर्मियों ने उन्हें ड्यूटी के लिए जगाने का प्रयास किया तो कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार आवाज लगाने और संपर्क करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर मामले की सूचना सबौर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नवनीत कुमार तथा सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन दरभंगा से भागलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने तक शव को सुरक्षित रखा गया है।

डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान रात में भोजन करने के बाद सोए थे और सुबह नहीं जागे। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

सहकर्मियों ने बताया कि आलोक रंजन कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के पुलिसकर्मी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से डायल-112 टीम समेत पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: