


नवगछिया । 06 जून 2026 को वादी द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि नीतीश कुमार द्वारा उनकी 8 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत की गई है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 223/26, बीएनएस एवं 8/12 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी नीतीश कुमार पिता मुरारी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।















