


नवगछिया । 10 सितंबर 2025 को वादी चुनचुन यादव के आवेदन के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 282/25 दर्ज किया गया था। कांड अनुसंधान के क्रम में चोरी गई मोटरसाइकिल पूर्व में बरामद कर ली गई थी तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया था। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 08 जून को कांड में संलिप्त अभियुक्त ख़रीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी निवासी छोटू उर्फ मो अली पिता मो अब्दुल बदुद को गिरफ्तार किया गया।














