5
(1)

बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर एवं गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले सुकटिया बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर की जांच की। इसके बाद एक निजी प्रैक्टिशनर के क्लीनिक पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही क्लीनिक बंद पाया गया। इसके पश्चात अधिकारियों ने तिरासी गांव में संचालित एक मेडिकल स्टोर की जांच की, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवा बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। साथ ही चिकित्सा प्रैक्टिस एवं दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर उपलब्ध दवाओं को जब्त कर लिया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना लाइसेंस दवा बिक्री और अवैध चिकित्सा गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गोपालपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी रसनदेव पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: