


भागलपुर के 2.62 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन राशि
भागलपुर ।
बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पेंशन राशि वितरण कार्यक्रम का बुधवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी छह प्रमुख पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक ललित नारायण मंडल एवं उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित वृद्धजनों को सम्मानित भी किया गया तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, भागलपुर द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नानुसार राशि का भुगतान किया गया—
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
कुल लाभार्थी : 1,24,459
वितरित राशि : ₹15 करोड़ 4 लाख 98 हजार 400
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
कुल लाभार्थी : 75,944
वितरित राशि : ₹8 करोड़ 36 लाख 93 हजार 100
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
कुल लाभार्थी : 12,494
वितरित राशि : ₹1 करोड़ 39 लाख 73 हजार 300
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
कुल लाभार्थी : 20,450
वितरित राशि : ₹2 करोड़ 32 लाख 3 हजार 700
बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना
कुल लाभार्थी : 27,675
वितरित राशि : ₹3 करोड़ 9 लाख 88 हजार 700
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना
कुल लाभार्थी : 1,820
वितरित राशि : ₹20 लाख 2 हजार
कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभार्थी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने में सहायता मिल रही है।
इस अवसर पर विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
















