5
(1)

गणित ओलंपियाड की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

पूर्णिया । गणित विषय में रुचि रखने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी), पूर्णिया द्वारा 15 जून से 20 जून 2026 तक निःशुल्क आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं (पीसीएम) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

संस्थान के निदेशक प्रशांत शंकर ने बताया कि इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (आईओक्यूएम) देश की प्रतिष्ठित गणितीय प्रतियोगिताओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होता है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए इस बूट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ओलंपियाड स्तर के प्रश्नों का अभ्यास, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच का विकास, समस्या समाधान की आधुनिक तकनीकों तथा समय प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अनुभवी शिक्षकों द्वारा विशेष व्याख्यान, अभ्यास सत्र एवं शंका समाधान कक्षाओं का भी आयोजन होगा।

संस्थान के जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष झा ने बताया कि आईओक्यूएम परीक्षा में वीवीसीपी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। वर्ष 2024 एवं 2025 में संस्थान के कुल 16 विद्यार्थियों का चयन रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आरएमओ) के लिए हुआ था। दक्षिण बिहार के किसी एक संस्थान से चयनित विद्यार्थियों की यह सर्वाधिक संख्या रही, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष आयोजित बूट कैंप से बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और आईओक्यूएम-2026 में बेहतर प्रदर्शन कर पूर्णिया एवं सीमांचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

बूट कैंप में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक पंजीकरण के लिए वीवीसीपी कार्यालय, नवरत्न हाता, पूर्णिया से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8448440887 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: