5
(1)

राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्णिया की टीम को किया सम्मानित, डीएम से की शिष्टाचार मुलाकात

पूर्णिया ।
टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया जिले ने बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद सिविल सर्जन पूर्णिया की टीम तथा जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें जिले की उपलब्धि से अवगत कराया।

सिविल सर्जन की टीम एवं संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में जिला यक्ष्मा केंद्र पूर्णिया तथा सहयोगी संस्थाओं केएचपीटी एवं डब्ल्यूएचपी के प्रतिनिधियों ने समाहरणालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्णिया जिले को बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर 10 जून 2026 को पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कन्नौजिया तथा संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान से पूर्णिया जिला यक्ष्मा विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने इसे टीमवर्क, जनजागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों का परिणाम बताया।

मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र कुमार दास, राजनाथ झा, राजेश शर्मा, मोहम्मद मासूम राजा, संजय कुमार, एसटीएस अनिलानंद झा तथा टीबी हेल्थ विजिटर प्रशांत सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: