5
(2)

अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर दिया जोर

नवगछिया । पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा की अध्यक्षता में नवगछिया पुलिस लाइन में माह मई की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस जिला अंतर्गत सभी थानों के अपराध आंकड़ों, दर्ज कांडों के अनुसंधान, निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई, लंबित मामलों की स्थिति तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों के कार्य प्रदर्शन का आकलन करते हुए अपराध नियंत्रण, कांडों के त्वरित अनुसंधान, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा वारंट एवं कुर्की के प्रभावी निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में एसपी ने अपराधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाने, संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती, सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत अमर, ट्रैफिक डीएसपी अनिल पासवान, मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन, दोनों सर्किलों के सर्किल इंस्पेक्टर, सभी थाना अध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: