5
(2)

नवगछिया। नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला मंदिर परिसर के श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ मंदिर में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर एक नाबालिग बालक ने मां पार्वती, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के छत्रों को चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान वह मां पार्वती की प्रतिमा पर लगा एक चांदी का छत्र लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग दो बजे एक नाबालिग बालक मंदिर में प्रवेश कर गर्भगृह तक पहुंच गया। आरोप है कि उसने शिवलिंग के समीप कांच से बने सिंहासन के भीतर हाथ डालकर प्रतिमाओं पर लगे चांदी के छत्र निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान एक छत्र नीचे गिर गया, जबकि दूसरा छत्र वह अपनी जेब में रखकर वहां से निकल गया।

पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में लगभग 9 से 10 वर्ष आयु का एक बालक नीले रंग की शर्ट पहने मंदिर में प्रवेश करते और चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के सदस्यों में हड़कंप मच गया। समिति के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को देने एवं थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि चोरी हुआ चांदी का छत्र कुछ समय पूर्व नवगछिया के ही एक श्रद्धालु द्वारा भगवान शिव एवं मां पार्वती को श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी और चिंता का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: