5
(1)


कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करों के इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

जानकारी के अनुसार, कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो तस्कर मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर जलकी चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोक लिया।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्करों के नेटवर्क और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: