


बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी और अपराधियों को राज्य छोड़ना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी पुलिस को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने बयान में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल में नेतृत्व है, वैसे ही बिहार में भी सरकार अपराध के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य में अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
















