5
(1)

सहरसा। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया है और जनता की समस्याओं को संसद से लेकर सड़क तक प्रमुखता से उठाया है।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केशर कुमार सिंह ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत हैं और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के व्यक्तित्व एवं राजनीतिक योगदान पर चर्चा करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि मो. नईम उद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बद्री प्रसाद यादव, भरत झा, मो. खाजा, शोभाकांत झा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह (कहरा), रामशरण कुमार (सौर बाजार), वीरेंद्र पासवान, बैद्यनाथ झा, अविनाश कुमार यादव ‘भोलू’, आलोक कुमार ठाकुर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नितीश कुमार, रौनक सम्राट, शशि कुमार, मंगल झा, सुमन कुमार, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: