5
(1)

भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बिहपुर प्रखंड स्थित एसडी कॉलेज गौरीपुर मैदान में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र के नेतृत्व में आयोजित इस योग शिविर में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम रविवार सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा।

मंत्री इं. शैलेंद्र ने अपने संदेश में कहा कि योग दिवस का यह आयोजन ऐतिहासिक बने और अधिक से अधिक लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने लोगों से स्वयं योग अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

शुक्रवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी ने बताया कि रविवार को ही बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय का चौथा स्थापना दिवस भी समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एनडीए कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: