5
(2)

नवगछिया। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं भाजपा से जुड़े प्रतिनिधियों ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत अमर से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवगछिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही मुहर्रम के दौरान खरीक क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए वहां विशेष सतर्कता एवं अतिरिक्त निगरानी की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए प्रशासन की विशेष निगरानी आवश्यक है।

इस पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत अमर ने आश्वस्त किया कि मुहर्रम को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से भी प्रशासन को सहयोग देने की अपील की, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

मुलाकात के क्रम में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय मंत्री सह व्यवसायी प्रकोष्ठ के नवगछिया जिला उप संयोजक निरंजन साह तथा भाजपा नवगछिया के मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने पुलिस अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: