5
(1)

मुजफ्फरपुर रेंज के 626 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति के लिए योग्य पाया गया है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) चंदन कुशवाहा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय चयन पर्षद की बैठक हुई। इसके बाद, इन सभी योग्य कर्मियों की पदोन्नति का अंतिम प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय, पटना को भेज दिया गया है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय आने की संभावना है।
डीआईजी चंदन कुशवाहा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय चयन पर्षद की एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इसमें मोतीहारी और समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) ने भी भाग लिया। बैठक में मुजफ्फरपुर रेंज के विभिन्न जिलों से हासिल प्रस्तावों और पुलिस कर्मियों के सेवा अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।
चयन पर्षद ने विभिन्न श्रेणियों के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के नामों पर विचार किया। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) श्रेणी के 76 प्रस्ताव, सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) श्रेणी के 513 प्रस्ताव और पी०टी०सी० श्रेणी के 157 प्रस्ताव शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: