5
(1)

पूर्णिया। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए पिछले 13 वर्षों से संचालित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का 14वां आयोजन इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगा। बांका जिले के देवघर मुख्य मार्ग स्थित कटोरिया विश्वकर्मा नगर में लगने वाला यह 30 दिवसीय सेवा शिविर 24 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को खुश्कीबाग पानी टंकी स्थित गजमतिया विवाह भवन में ट्रस्टी सदस्य राजीव कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शिविर के सफल संचालन को लेकर भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी, सुरक्षा, स्वच्छता, श्रद्धालुओं के ठहराव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अधिक से अधिक कांवरियों की निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्टी सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर केवल सेवा का केंद्र नहीं, बल्कि शिवभक्ति और मानव सेवा का संगम है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों से हजारों शिवभक्तों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है और 14वें वर्ष भी श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवरिया को अपने घर जैसा वातावरण और सम्मान देने का प्रयास किया जाएगा।

ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। यह सेवा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले की आस्था और सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से इस वर्ष भी तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने बताया कि शिविर में इस वर्ष भी कांवरियों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन, चाय-नाश्ता, फलाहार, ठंडा एवं गर्म पेयजल, शरबत, नींबू पानी, चिकित्सकीय सुविधा, चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस, स्नानागार एवं शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2013 से लगातार संचालित हो रहा निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर श्रावणी मेला के दौरान पूर्णिया की पहचान बन चुका है। इसके संचालन में जिले के व्यवसायियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

बैठक में वार्ड पार्षद राकेश राय, अर्जुन सिंह, बबलू सहाय, नवल जायसवाल, अंजनी साह, अमित कुमार सोनी, सुरेश सिंह, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, स्वपन घोष, मक्का व्यवसायी संघ के अध्यक्ष हेमराज कुमार उर्फ पप्पू यादव, राजू मंडल, रुपेश डूंगरवाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रीप्रसाद महतो, मनोज साह, बहादुर यादव, आशीष पोद्दार, अमरेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, दिलीप यादव, दिनकर स्नेही, राजेश झा, दिलीप चौधरी, बबलू चौधरी, प्रकाश जायसवाल, राहुल पोद्दार, प्रमोद कुमार ठाकुर, अशोक कुमार झा, अनिल यादव, मंटू गुप्ता, पवन राय, रविंद्र चंद्र दास, मुकेश भगत, विनय तिवारी, ललनेश कुमार सिंह, विपिन राय, प्रवीण चौरसिया, अनुज कुमार, नीरज कुमार मेहता, राकेश यादव, अमरनाथ मिश्र, विकास कुमार, सुनील केशरी, अजय पंडित, लालमोहन चौधरी, सचिन मिश्रा, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में ट्रस्टी सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: