5
(1)

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो परिवारों से रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले मुआवजा एवं अन्य लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

सांसद सबसे पहले के. नगर प्रखंड के गोकुलपुर उफरैल गांव के वार्ड संख्या-13 पहुंचे, जहां हाल ही में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनाब शाकिम आलम के पुत्र के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए अपनी ओर से तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसके बाद सांसद जानकीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित रामनगर पहुंचे, जहां छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरी के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत संजय राम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक की पत्नी मधु देवी को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

सांसद पप्पू यादव ने मौके पर ही श्रम विभाग के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मृतक के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा, बीमा एवं अन्य सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों के हितों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा पीड़ित परिवारों को उनके अधिकार समय पर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में जनप्रतिनिधियों और समाज का दायित्व है कि वे पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों परिवारों को न्याय एवं सरकारी सहायता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

सांसद ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: