


पूर्णिया शहर के कॉलेज चौक स्थित एसबीआई एटीएम के समीप, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन रोड पर रविवार को Sagamax Home Automation Experience Centre का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने फीता काटकर एवं रिमोट के माध्यम से स्वचालित पर्दे का संचालन कर किया।
उद्घाटन समारोह में शहर के उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव, कंपनी के सिलीगुड़ी स्थित रजिस्टर्ड कार्यालय से राकेश कुमार, पंकज श्रीवास्तव, सर्विस इंजीनियर चंदन कुमार एवं अरविंद सिंह, अररिया आउटलेट से धर्मेंद्र कुमार, दिव्यांश भगत एवं सुरेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्णिया शाखा की संचालिका अर्जू कुमारी, कार्यालय प्रभारी नितीश यादव, कार्यालय कर्मी देवराज एवं भाव्या परी सहित परिवार के सदस्य बबली कुमारी और संजीव कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के लगभग 150 से 200 गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि Sagamax Home Automation के आगमन से पूर्णिया के लोगों को अत्याधुनिक स्मार्ट होम तकनीक का लाभ मिलेगा। अब लोग अपने घर की लाइट, पंखा, एयर कंडीशनर, टेलीविजन, पर्दे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को मोबाइल फोन, रिमोट, टच पैनल एवं मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से नियंत्रित कर सकेंगे।
कंपनी के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि Sagamax Home Automation केवल होम ऑटोमेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्मार्ट लॉक, मोटराइज्ड कर्टेन, मोटराइज्ड ब्लाइंड्स, फैब्रिक लाइट, स्टेयरकेस लाइट ऑटोमेशन, वाटर लेवल कंट्रोलर, मकराना मार्बल फाउंटेन सहित 150 से अधिक आधुनिक स्मार्ट उत्पाद उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि वाटर लेवल कंट्रोलर पानी की मोटर को स्वतः चालू और बंद कर पानी की बचत के साथ उपभोक्ताओं को सुविधा भी प्रदान करता है।
सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़े ऐसे प्रतिष्ठानों का खुलना पूर्णिया के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट होम तकनीक लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाएगी। उन्होंने कंपनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के नवाचार शहर को आधुनिक पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका आवास इस शोरूम से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है और वे ऐसे विकासोन्मुखी प्रयासों के प्रति हमेशा सहयोगी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान Sagamax Home Automation के सिलीगुड़ी स्थित रजिस्टर्ड कार्यालय की ओर से पूर्णिया शाखा की संचालिका अर्जू कुमारी को सम्मान-पत्र प्रदान कर नए एक्सपीरियंस सेंटर के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
















