5
(2)

भागलपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनंत विक्रम को सम्मानित किया गया। संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर घनश्याम प्रसाद ने कहा कि डॉ. अनंत विक्रम पिछले कई वर्षों से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर नि:शुल्क चेचक रोधी होम्योपैथिक दवा का वितरण कर समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके निस्वार्थ योगदान को देखते हुए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना सभी के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे चिकित्सक सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो कोच संजय सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत, संजीव पासवान, अमित कुमार, रविंद्र भारत सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: