


पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के जन्मोत्सव एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर संगठन की ओर से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल, बिस्किट तथा पेयजल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सेवा कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल, बिस्किट और पेयजल उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का प्रयास रहता है कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य खुशी के अवसरों को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य कर मनाया जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक खर्च करने की बजाय समाजसेवा, दान, परोपकार एवं मानवता के कार्यों को बढ़ावा देना हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा उत्सव है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए समाजसेवा के ऐसे कार्य आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। आशीष गोस्वामी ने सेवा कार्यक्रम के आयोजन के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, पूर्णिया जिला गोरक्षा प्रमुख नवीन कुमार, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर उपाध्यक्ष धीरज भगत, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, जिला मंत्री अशोक कुमार, वार्ड संख्या-24 के अध्यक्ष ऋतिक कुमार, अनिकेत कुमार, तनु सिंह, सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















