5
(2)

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रूपौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद सांसद घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से शीघ्र राहत, मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की।

बताया गया कि बुधवार दोपहर लगी भीषण आग में चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नकदी, जीवनभर की जमा-पूंजी तथा बच्चों के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज भी नष्ट हो गए। घटना के बाद सभी प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सांसद पप्पू यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार से मिलकर नुकसान का जायजा लिया और अपनी ओर से तत्काल 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझें और उन्हें हर स्तर पर सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

सांसद ने पीड़ित परिवारों को कपड़े, बर्तन तथा अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने आपदा विभाग एवं रूपौली अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उनके हस्तक्षेप के बाद प्रत्येक प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से 13-13 हजार रुपये की प्रारंभिक राहत राशि का चेक उपलब्ध कराया गया।

इसके अलावा सांसद ने पूर्णिया के जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सभी प्रभावित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र उचित मुआवजा, आवासीय सहायता एवं अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक अर्थ जनता के सुख-दुख में सबसे पहले उनके बीच पहुंचना है। जिन परिवारों ने एक ही पल में अपना सब कुछ खो दिया है, उन्हें दोबारा खड़ा करना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों का पुनर्वास नहीं हो जाता, तब तक वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अफताब आलम उर्फ पप्पू, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पूर्व प्रमुख बिहारी यादव, प्रेम किशोर सिंह, दिलीप मंडल, पूर्व मुखिया मो. आसिफ, जेपी साह, अश्वनी शर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: