5
(2)

पूर्णिया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद स्वर्गीय सुनील सिंह को शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

गौरतलब है कि पूर्व वार्ड पार्षद सुनील सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। उनके निधन का समाचार मिलते ही महापौर उनके वार्ड संख्या-23 स्थित शिवपुरी (भट्टा बाजार) आवास पहुंचीं और पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।

शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि स्वर्गीय सुनील सिंह ने जनप्रतिनिधि के रूप में समाज और नगर की सेवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ की। उनका सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व तथा आमजन के प्रति आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका निधन नगर निगम परिवार और पूरे पूर्णिया के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा नगर निगम परिवार शोक-संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय सुनील सिंह के जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव, वार्ड पार्षद ममता सिंह, दीपा भारती, राखी कुशवाहा, स्वपन घोष, अमित कुमार सोनी, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, सुरेश सिंह, जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, श्रीप्रसाद महतो, बहादुर यादव, रहीम अंसारी, मनोज सिंह, ललन सिंह, मिंटू सिंह, अवधेश सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक कैलाश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: