5
(1)

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग +2 कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीविका द्वारा संचालित रसोई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से सीधे संवाद कर आवासीय व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही छात्राओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: