5
(2)

भागलपुर । सुलतानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात में जा रहे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जमालपुर बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मीरहट्टी फोरलेन के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

हादसे में सुजीत कुमार और मिथिलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सदानंद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: