5
(2)

भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से भागलपुर महानगर के एक निजी विद्यालय में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “नागरिक कर्तव्य” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक दायित्वों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: