5
(2)

नवगछिया। रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों एवं ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कॉलेज को पुनः रंगरा में संचालित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया एवं मृदुल शर्मा की तबीयत लगातार बिगड़ने की बात कही गई। आंदोलनकारियों के अनुसार भूख हड़ताल के कारण उनका रक्तचाप कम हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नियमित स्वास्थ्य जांच की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है।

शनिवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, रंगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं रंगरा थाना प्रभारी अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों तथा ग्रामीणों से वार्ता की। हालांकि, आंदोलनकारी डिग्री कॉलेज को पुनः रंगरा में संचालित करने की मांग पर अड़े रहे, जिसके कारण वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।

आंदोलनकारियों का कहना है कि डिग्री कॉलेज के लिए रंगरा में भवन निर्माण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद कॉलेज को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका यह भी कहना है कि जिस स्थान पर कॉलेज स्थानांतरित किया गया है, वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, जहां नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करना कठिन होगा।

अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। आंदोलनकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ तथा स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से स्थानांतरण आदेश रद्द कर डिग्री कॉलेज को रंगरा में ही संचालित करने की मांग की है।

आंदोलन के समर्थन में पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी नितेश यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी संजीव पोद्दार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी अनशन स्थल पर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: