5
(2)

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर के सुकटिया बाजार में महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को खेत में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बेहतर इलाज के लिए उसे जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: