5
(2)

सबौर में मुसहरी में लिपटा मिला नवजात, पुलिस ने जांच के बाद ग्रामीण को सौंपी देखभाल; मां की तलाश जारी

भागलपुर।

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरधो पंचायत के बड़ी सरधो नवटोलिया में रविवार को सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात को मुसहरी (मच्छरदानी) में लपेटकर छोड़ दिया गया था। कुत्तों के भौंकने और बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने पहले कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे एक नवजात शिशु मुसहरी में लिपटा हुआ रो रहा है। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सबौर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम को दी गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यदि समय रहते बच्चे की आवाज सुनाई नहीं देती, तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात महिला ने नवजात को वहां छोड़ दिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और शिशु को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इसी दौरान गांव के निवासी नीरज यादव ने नवजात की देखभाल और पालन-पोषण की इच्छा जताई। पुलिस ने उनका आवेदन एवं बयान दर्ज करने के बाद आवश्यक प्रारंभिक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। चिकित्सकीय जांच एवं साफ-सफाई कराने के उपरांत शिशु को उनकी देखरेख में सौंप दिया गया। पुलिस ने उन्हें बच्चे की समुचित देखभाल करने का निर्देश भी दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नवजात को सड़क किनारे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: