5
(1)

युवाओं को अभिनय की बारीकियों से कराया गया रूबरू

पटना : राजधानी पटना के द एआरएल होटल में 2 से 4 जुलाई तक आयोजित ‘एक्टर्स असेंबली’ की तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को अभिनय की तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास करना था।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में बिहार के विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अभिनय, संवाद अदायगी, चरित्र निर्माण, बॉडी लैंग्वेज, कैमरा फेसिंग और अभिव्यक्ति की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और सीखने की उत्सुकता देखने को मिली।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यशाला का नेतृत्व अभिनेत्री एवं मॉडल शनाया सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ‘एक्टर्स असेंबली’ का उद्देश्य केवल कलाकार तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील व्यक्तित्वों का निर्माण करना है जो अभिनय के माध्यम से समाज और मानवीय भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। उन्होंने कहा कि संस्था युवाओं को सुरक्षित, पारदर्शी और पेशेवर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यशाला के मेंटर एवं ने प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पटना के युवाओं में सीखने की ललक और अभिनय के प्रति समर्पण भविष्य में उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

आयोजकों ने बताया कि ‘एक्टर्स असेंबली’ का ‘ऑल इंडिया वर्कशॉप टूर’ देश के विभिन्न शहरों में प्रतिभाशाली युवाओं तक अभिनय प्रशिक्षण पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य दूर-दराज़ के क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और उन्हें फिल्म एवं अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना है।

कार्यशाला की सफलता में द एआरएल होटल के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन जारी रहेगा, ताकि बिहार सहित देशभर के युवाओं को अभिनय के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: