


नवगछिया में सोमवार को की 125वीं जयंती एवं स्मरण पक्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से छात्र, महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
सम्मेलन में मनोज कुमार पाण्डेय, मुरारीलाल चिरानिया, बासुकी मंडल, पूनम चौरसिया, अशंभू पासवान, नीतेश कुमार, अभिनंदन यादव, दीपक भगत, गौरव सिंह, रंजीत झा, बिक्रम सिंह, मुकेश मंडल, सुबोध सिंह, अभिषेक गुप्ता, बबलू चौधरी, चंदन भगत, पूनम मंडल, गीता देवी, वैष्णवी कुमारी, निकेत राजपूत, नरेश सिंह निषाद, मुकेश चौधरी, राजू पोद्दार, धीरज पोद्दार, पिंटू सम्राट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
















