5
(2)

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के चर्चित फायरिंग मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2023 को रोहित कुमार ने झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रमन कुमार यादव सहित सात-आठ अन्य लोग उनके केले के खेत से केला काट रहे थे। विरोध करने पर सभी आरोपित हथियारों से लैस होकर उनके ऊपर फायरिंग करने लगे।

इस मामले में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। जांच के दौरान पूर्व में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी रमन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: