5
(2)

पूर्णिया।

पूर्णिया जिले के डगरूआ टोल प्लाजा पर हंगामे के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने टोल प्लाजा कर्मियों पर मारपीट और बंधक बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए डगरूआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा निवासी आनंद सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सिलीगुड़ी जा रहे थे। इसी दौरान डगरूआ टोल प्लाजा पर भारी जाम लगा हुआ था। उनके अनुसार, वहां करीब 50 से 60 लोग एक ट्रक चालक की पिटाई कर रहे थे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

आनंद सिंह का आरोप है कि जाम में फंसे रहने के दौरान उनके चालक सोनू कुमार ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनाते देख कुछ टोल प्लाजा कर्मी ट्रक चालक को छोड़कर सोनू कुमार के पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्मियों ने जबरन उन्हें कार्यालय में ले जाकर बंधक बनाने का प्रयास किया।

पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो उनके मोबाइल फोन में मौजूद है। साथ ही टोल प्लाजा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है।

घटना के बाद आनंद सिंह ने डगरूआ थाना में लिखित आवेदन देकर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: