5
(2)

भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड स्थित बाबूपुर घाट पर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आया, जब उन्होंने मालवाहक वाहनों के संचालन और कथित अवैध मिट्टी कटाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उड़ती धूल से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चों, बुजुर्गों व राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है।


प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि बाबूपुर घाट पर चल रहे मालवाहक वाहनों के संचालन की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही कथित अवैध मिट्टी कटाई पर तत्काल रोक लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि टूटी हुई सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में ग्रामीणों ने भागलपुर के जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: