5
(2)

वायरल वीडियो के आधार पर नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत दोनों पर प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया । सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रंगरा क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई।

इसके बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनटंगा करारी बालू टोला में छापेमारी कर सुमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोपालपुर थाना कांड संख्या 234/26 एवं 235/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए तथा इनका उपयोग किन गतिविधियों के लिए किया जाना था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: