5
(2)

भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) एवं थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा जिले की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले कुछ थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया और कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने आगामी श्रावणी मेला को लेकर विशेष तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त, प्रभावी निगरानी और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: