5
(3)

भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को एक झपटमार को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि युवक एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट झपटकर भागने का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी काफी देर से स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था। जैसे ही उसने बच्चे के गले से लॉकेट झपटा और भागने की कोशिश की, आसपास मौजूद यात्रियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी संगठित झपटमार गिरोह का सदस्य है या अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार हो रही मोबाइल चोरी, चेन एवं लॉकेट झपटमारी जैसी घटनाओं पर चिंता जताई। लोगों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: