5
(2)

जिला अध्यक्ष अंकित झा बोले— संगठन को उनके अनुभव और नेतृत्व का मिलेगा लाभ

पूर्णिया। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता आशीष कुमार ‘बब्बू भैया’ को पुनः जदयू बिहार प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर छात्र जनता दल (यू) पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अंकित झा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आशीष कुमार ‘बब्बू भैया’ एक कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी रणनीतिकार और समर्पित नेता हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुनः उन पर विश्वास जताया जाना उनकी संगठनात्मक क्षमता, कर्मठता और प्रभावी नेतृत्व का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में जनता दल (यू) का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बिहार में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

अंकित झा ने ईश्वर से आशीष कुमार ‘बब्बू भैया’ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी संगठन एवं समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: