5
(2)

एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों, मुआवजा भुगतान, नामांकन और मूलभूत सुविधाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की प्रगति, पीड़ितों को मुआवजा एवं यात्रा भत्ता भुगतान, आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

समीक्षा के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, बनमनखी, जानकीनगर एवं धमदाहा में छात्रों के नामांकन, डीबीटी के माध्यम से भुगतान, पोशाक वितरण, पठन-पाठन की स्थिति तथा विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने विभाग के अंतर्गत संचालित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों के संचालन, मेस व्यवस्था, छात्रों के नामांकन तथा उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। इसके अलावा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के अधीन संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, जीविका दीदियों द्वारा संचालित रसोई व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: