5
(1)

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के प्रयास से मिली सुविधा, छात्र-छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने की उम्मीद

पूर्णिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के प्रयास से दर्शन साह महाविद्यालय परिसर में पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं ने इस पहल को कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

बताया गया कि पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी लगातार पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि कॉलेज परिसर में बाहरी असामाजिक तत्वों की आवाजाही के कारण छात्र-छात्राओं के बीच भय का माहौल बना रहता था। ऐसे में परिसर में पुलिस आउटपोस्ट स्थापित होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना बढ़ने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी से कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लगाने में पुलिस आउटपोस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विक्रांत सिंह एवं रवि रंजन सहित भाजपा नेता मनोज सरकार, कुंदन साह, सुमन श्रीवास्तव, रतन साह, पवन साह, राजेश्वर चौहान एवं रमेश महतो ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसके लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से उठाई जा रही मांग पूरी होने से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस आउटपोस्ट के सक्रिय होने से कॉलेज परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: