5
(2)

ऐतिहासिक धरोहरों, विकास कार्यों और अद्यतन आंकड़ों को शामिल करने के दिए निर्देश, आईएचडी की टीम भी हुई शामिल

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को महानंदा सभागार में जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी), नई दिल्ली के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

बैठक में आईएचडी द्वारा तैयार की गई जिला गजेटियर की प्रारंभिक पांडुलिपि तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण और आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा की गई। आईएचडी की प्रतिनिधि डॉ. अंतरा सिंह ने पांडुलिपि में शामिल प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं विकास संबंधी तथ्यों तथा विभागवार आंकड़ों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पांडुलिपि का परीक्षण करते हुए कुछ छूटे हुए ऐतिहासिक स्थलों, विकास परियोजनाओं एवं अद्यतन आंकड़ों को शामिल करने का सुझाव दिया। इन सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि अंतिम प्रकाशन अधिक व्यापक और प्रमाणिक बनाया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि पूर्णिया का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इसलिए जिला गजेटियर में जिले के सभी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक पहलुओं के साथ-साथ प्रमुख धरोहर स्थलों, विकास कार्यों और नवीनतम आंकड़ों को समुचित स्थान दिया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक सूचनाएं एवं प्रमाणिक आंकड़े शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि गजेटियर का अंतिम प्रकाशन पूरी तरह तथ्यपरक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला गजेटियर केवल एक सरकारी प्रकाशन नहीं, बल्कि पूर्णिया के इतिहास, संस्कृति, विकास यात्रा और प्रशासनिक स्वरूप का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी संदर्भ सामग्री बनेगा।

बैठक में अपर समाहर्ता रवि राकेश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव, प्रभारी पदाधिकारी (गोपनीय) राजकुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी (आपदा) सुजय कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता शिलिमा कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी ओमीशंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला गजेटियर समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: