5
(2)

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले डीजल और सिंचाई मोटर की चोरी के बाद अब चोरों ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात शेखर टी स्टॉल के बाहर खड़ी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले को लेकर बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी कर्मवीर कुमार ने बाईपास थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने तथा चोरी में शामिल अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

आवेदन में कर्मवीर कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार शेखर कुमार के यहां रह रहे हैं। गुरुवार रात उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक टी स्टॉल के बाहर खड़ी की थी। देर रात अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने बताया कि चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है।

बाईपास थाना अध्यक्ष चनवीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले 28 जून की रात बैजानी गांव में किसान राजेश कुमार सिंह के खेत से करीब 250 फीट पाइप क्षतिग्रस्त कर सिंचाई मोटर चोरी कर ली गई थी। वहीं बैजानी स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल चोरी की घटना भी सामने आई थी। दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज करने तथा चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: