5
(2)

भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना रविवार को संपन्न हुई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में बिरेश मिश्रा अध्यक्ष, अंजनी कुमार महासचिव तथा अंजनी सुमन कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर स्थापना संघर्ष समिति के महामंत्री मुकेश कुमार ठाकुर, अधिवक्ता ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिला विधिज्ञ संघ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: