5
(2)

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बायसी अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं खाद्य संरक्षण पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं होटलों में तैयार और बिक्री के लिए रखे गए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रखरखाव, भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया। जांच के क्रम में विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों के नमूने (सैंपल) एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए, ताकि उनकी गुणवत्ता और शुद्धता की पुष्टि की जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में यदि किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट, मानकों का उल्लंघन अथवा गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों एवं होटल संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस संबंधी कार्रवाई समेत अन्य विधिसम्मत कदम उठाए जाएंगे।

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने निर्देश दिया है कि जिले में आम लोगों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलावटखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने सभी खाद्य व्यवसायियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने की अपील की है तथा आम नागरिकों से भी संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना प्रशासन को देने का आग्रह किया है। जिला प्रशासन ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले में इस प्रकार का निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: