


नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जानकारी के अनुसार, विवाद गुलशन कुमार और योगिंदर चौधरी पक्ष के बीच भूमि को लेकर हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर किया गया। सभी घायलों का इलाज वहां चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनंदन सहनी ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
















