5
(1)

मातृ स्वास्थ्य और जनसंख्या स्थिरता पर दिया गया विशेष जोर

पूर्णिया: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित “जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” के तहत मंगलवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में विशेष जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक (आरएडी) सह सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि “बच्चों के जन्म में सही समय और उचित अंतर रखना माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन स्वस्थ परिवार और सुरक्षित मातृत्व की आधारशिला है। इसके लिए लोगों को परिवार नियोजन के सभी साधनों की सही एवं पूर्ण जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वे अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार उचित विकल्प का चयन कर सकें।

कार्यक्रम में पीएसआई इंडिया के प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन मैनेजर मयंक राणा एवं फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मधु कुमारी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। पूर्णिया पूर्व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद सान्याल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अस्थायी एवं स्थायी गर्भनिरोधक साधनों की विस्तृत जानकारी भी दी।

प्री-रजिस्ट्रेशन को बताया महत्वपूर्ण

जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) नवीन कुमार दास ने कहा कि आईयूसीडी (IUCD), पीपीआईयूसीडी (PPIUCD) तथा नसबंदी सेवाओं के लिए लाभार्थियों का प्री-रजिस्ट्रेशन बेहद महत्वपूर्ण है। इससे लाभार्थियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

वहीं क्षेत्रीय यूनिसेफ सलाहकार शिव शेखर आनंद ने बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी उपायों को अपनाने की आवश्यकता बताई। प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) उमेश पंडित ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए टीम वर्क और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

गर्भनिरोधक सामग्री का वितरण और हस्ताक्षर अभियान

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया, एसीएमओ डॉ. आर.पी. मंडल, डीसीएम नवीन कुमार दास तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद सान्याल ने महिला लाभार्थियों के बीच गर्भनिरोधक गोलियों का वितरण किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कनौजिया के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें उपस्थित अधिकारियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने परिवार नियोजन को सफल बनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

अंत में नोडल परिवार नियोजन पदाधिकारी सह एसीएमओ ने हालिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि जिले में कुल प्रजनन दर (TFR) में लगातार कमी दर्ज की जा रही है, जो परिवार नियोजन कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम का संकेत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: